भिलाई : भिलाई अंतर्गत सुपेला के वार्ड क्र 18 चिंगरीपारा इलाके में चार लड़कों ने घर में घुसकर 27 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। जिसके बाद मोहल्ले के लोग बचाने पहुंचे तो लड़के वहां से भाग चुके थे। पीड़ित पीयूष वर्मा के पिता मनोज वर्मा ने बताया घटना आज शाम 4 बजे की है।
घर में उनकी पत्नी और बेटा पीयूष बस थे। अचानक चार लड़के उनके घर पहुंच गए। और उन्होंने उनकी पत्नी से किसी का पता पूछा। और पत्नी बात करने लगी तो लड़कों ने उसे धक्का देकर कमरे में बंद करने की कोशिश की। महिला चिल्लाई तो पीयूष वहां आ गया। पीयूष ने विरोध किया तो उन लड़कों ने उसे बुरी तरह मार दिया और चाकू निकालकर शरीर में दो से तीन वार कर दिए। जिससे पीयुष वहीं गिरकर त़ड़पने लगा।
घर में चींख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग बचाने के लिए दौड़कर आ गए। लोगों को अपनी ओर आता देख चारों लड़के बाइक से भाग गए। जिसके बाद वार्ड पार्षद भोजराम सिन्हा तत्काल पहुंचे। और उन्होंने पीयूष को सुपेला अस्पताल ले गए । प्राथमिक उपचार के बाद पीयूष को सुपेला अस्पताल से दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्लानिंग के साथ आए थे हमलावरचार आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ पहुंचे हुए थे। उन्हें पता था घर में सिर्फ दो ही लोग हैं। और बताया जा रहा है कि उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की तार को भी काट दिया। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। वो मामले का पता करवाते हैं। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।




