खाकी की चौपाल, सतर्क हो जाओ “क़ोई ला झन दुहूँ” अपन बैंक के गोपनीय जानकारी

करंजा भिलाई : डॉक्टर अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक दुर्ग , श्री संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), श्री अनंत साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ),श्रीमती मीता पवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के मार्गदर्शन में श्रीमती शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू के द्वारा आज दिनांक 22.02.2023 ग्राम पंचायत करंजा भिलाई में *खाकी की चौपाल* लगाई गई जिसमें ग्रामीण उपस्थित हुए जहां उनकी समस्याएं ,शिकायतों को उनसे पूछा गया।….शेष नीचे 👇👇👇👇

ग्राम पंचायत करंजा भिलाई में दुर्ग  “खाकी की चौपाल” लगाई गई जिसमें प्रमुख रूप से ग्रामीणों को दुर्ग पुलिस द्वारा शासन के द्वारा चलाई जा रही महिला, बच्चों, युवाओं, वृद्धजनों को उनको साइबर सुरक्षा,घरेलू हिंसा आदी जैसे  ‘भैया मन शराब पीकर गाड़ी झन चलाहूं’… लइका मन 1098 नंबर ला याद रखहूं’ ….’दीदी और महतारी अपन कानूनी अधिकार ला जनों’…सहित जिसमे विभिन्न सुरक्षा संबंधी कानूनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ।….शेष नीचे 👇👇👇👇

वही बच्चों को गुड टच बैड टच और उनके मदद के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर *1098* बताया गया

वहीं ग्रामीणों के द्वारा बहुत से कानूनों के बारे में जानने की जिज्ञासा प्रकट की गई जहां उनको साइबर सुरक्षा,घरेलू हिंसा अधिनियम, टोनही प्रताड़ना अधिनियम ,विभिन्न महिला संबंधी कानून एवं शासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया साथ ही ग्रामीण को यातायात नियमों का पालन करना, डायल 112 के बारे मे बताया गया, और ग्रामीणों के द्वारा भविष्य में आगे भी इस तरह की चौपाल गांव में करने की बात रखी की गई! जहां रक्षा टीम एवं चौकी जेवरा सिरसा के प्रभारी श्री मुकेश सोरी और स्टाफ उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।