करवाचौथ व्रत से मिलता है अखंड सौभाग्य और समृद्धि – शिव वर्मा

करवाचौथ व्रत से मिलता है अखंड सौभाग्य और समृद्धि – शिव वर्मा

राजनांदगांव ; नगर निगम भाजपा के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने कहा कि करवाचौथ का व्रत केवल पति की दीर्घायु के लिए नहीं बल्कि पूरे परिवार के सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्र देव की विधि-विधान से पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि करवाचौथ का व्रत हिन्दू परंपराओं में एक अत्यंत पवित्र और श्रद्धापूर्ण पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव शंकर, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय, गणेश जी और चंद्र देव की पूजा-अर्चना करती हैं।

उन्होंने बताया कि शास्त्रों में वर्णित है कि करवाचौथ की कथा सुनना इस व्रत का अत्यंत आवश्यक अंग है। कथा श्रवण से ही व्रत पूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कथा सुनने से विवाहित महिलाओं का सुहाग अखंड और अटूट रहता है।

करवाचौथ केवल दांपत्य प्रेम का प्रतीक नहीं बल्कि यह परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और संतान सुख का भी व्रत है। इस दिन महिलाएं सच्चे मन से व्रत रखकर अपने परिवार की मंगलकामना करती हैं।

उन्होंने सभी श्रद्धालु महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस व्रत को परंपरा, आस्था और श्रद्धा के साथ मनाएं तथा भगवान शिव-पार्वती से अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करें।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।