चर्चा में यह सवाल, घर में कका की चलती है य काकी की… जानिए फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा

रायपुर : कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने शादी की सालगिरह मनाई। सोशल मीडिया पर बड़े रोचक अंदाज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दिलचस्प बातें लिखी हैं।

छत्तीसगढ़ के तमाम मंत्री, अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने सीएम बघेल को शादी की सालगिरह की बधाई दी। देश के कई चर्चित राजनीतिक हस्तियों ने फोन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है। जिसके बाद एक तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो लिखा वह फ़िलहाल चर्चा में है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा -शा दी की सालगिरह पर शुभकामनाओं के लिए मुक्तेश्वरी और मेरी ओर से आपका बहुत धन्यवाद. अपना प्यार बनाए रखिए.जिन भतीजों ने यह सवाल पूछा है कि घर में कका की चलती है या काकी की, उन्हें मैं सही जवाब देना चाहता हूँ लेकिन पूछना पड़ेगा।

चर्चा में यह सवाल, घर में कका की चलती है य काकी की... जानिए फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा दिया

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।