हाथरस : जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां, प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़ी 1 बस अचानक हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। बस में सवार करीब 20 श्रद्धालुओं को करंट लग गया। जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे और बस से सामान उतारते समय यह दुर्घटना घाटी। बस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे पूरे वाहन में बिजली फैल गई और श्रद्धालु चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर सादाबाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
एसपी (SP) हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि, मामले की जांच की जा रही है और बिजली विभाग से समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं विधायक प्रदीप गुड्डू चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और जिला प्रशासन से तत्काल राहत उपलब्ध कराने का मांग किया।
- यह भी पढ़े :- युक्तियुक्तकरण से दूरस्थ अंचल के गांवों में अब शिक्षकों की पूर्ति संभव हो पाई : जिले में अब कोई भी स्कूल एक शिक्षक के भरोसे नहीं
- यह भी पढ़े :- विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 27,000 से अधिक पौधों का रोपण, पर्यावरण और हरियाली के लिए एक ठोस कदम
- यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ शासन में 59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद में हुए नियुक्त




