जि.पं.उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं ज.पं.सभापति रमन टिकरिहा के हाथों कौही में कला मंच का लोकार्पण

रानीतराई : आज धनतेरस की पावन अवसर पर कौही के जय स्तंभ चौक में जिला पंचायत एवं जनपद निधि से स्वीकृत कला मंच का लोकार्पण जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू एवं जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने फीता काटकर किया। आपको बतादें कि न्यू स्टार लक्ष्मी उत्सव समिति के तत्वाधान में कौही के जय स्तंभ चौक में माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित किया हैं। जहां मुख्य अतिथि दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, अध्यक्षता जनपद पंचायत सभापति रमन टिकरिहा  विशेष अतिथि मनोरमा टिकरिहा सरपंच ग्राम पंचायत कौही, मेहतर जोशी अध्यक्ष ग्राम विकास समिति ने माँ लक्ष्मी की  विधिवत पूजा अर्चना कर नवनिर्मित कलामंच का लोकार्पण किया।

KAUHI ME KALAMANCH KA LOKARPAN 2इस अवसर पर सतनामी समाज के अध्यक्ष रामसाय मारकंडे, उपाध्यक्ष राजेंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष उद्धव मारकंडे, खेलन जोशी, नारायण मारकंडे, कुंजीलाल धनकर, इंद्रावण ठाकुर, बीरबल धनकर, डोमेन्द्र मारकंडे, गंगाराम साहू कुलेश्वर देवांगन, डा संतोष साहू, राजेंद्र देवांगन, गजेंद्र साहू, वीरेंद्र मारकंडे, तामेश्वर देवांगन, पंचराम साहू भागीरथी पवार, दिलीप देवांगन, बैसाखू धनकर सहित सैकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।