ब्राह्मणपारा में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीट ले गया निगम का अमला, वीडियो वायरल

शशिकांत देवांगन, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
दिनांक – 23 अगस्त 2025

राजनांदगांव। शहर के ब्राह्मणपारा इलाके में नगर निगम की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां मृत पड़ी गाय को निगम कर्मचारियों ने ट्रैक्टर से रस्सी बांधकर घसीटते हुए ले जाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पोला त्योहार के अवसर पर जहां किसान बैलों और गायों की पूजा करते हैं, वहीं ब्राह्मणपारा ब्राह्मणों की बस्ती में हुई इस घटना ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई घंटे तक गाय की लाश मोहल्ले में पड़ी रही, जिससे दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ गया। जब निगम की टीम पहुंची, तो उन्होंने गाय को उठाने की बजाय रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीट दिया।

⏯️ नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी
मोहल्लेवासियों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पशु सम्मान और धार्मिक आस्थाओं के विपरीत है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।