अमलीपदर सरस्वती शिशु मंदिर में 10 वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कुलेश्वरी बाल संस्कार शिक्षण समिति अमलीपदर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय अमलीपदर का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा।

विद्यालय के परिणाम में प्रथम स्थान भै. नेहाल यादव पिता श्री लैखन यादव 88.16℅,द्वितीय स्थान बहन गीतांजली सेन पिता श्री पिलेश्वर सेन 87.50℅,तृतीय स्थान बहन कौशिकी पाण्डेय पिता विवेक पाण्डेय 86.33℅ स्थान प्राप्त किए। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में सम्मिलित छात्र छात्राओं में कुल 26 भैया बहने प्रथम स्थान एवम 05 भैया बहने द्वितीय स्थान प्राप्त किये ।

समिति के पदाधिकारियों ने भैया बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये व विद्यालय के प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं समस्त आचार्य,दीदियाँ उत्तीर्ण भैया बहनों के उज्वल भविष्य की कामना किये।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।