शशिकांत सनसनी राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

राजनांदगांव के नया ढाबा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में अपचारिक बालक के साथ मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। खबर प्रसारित होने के बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए दो स्टाफ—हाउस फादर हिरेन्द्र चंदेल और केयरटेकर मानिक देवांगन—के खिलाफ कार्रवाई की है।
मामला 16 और 17 नवंबर 2025 का है। आरोप है कि संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध विधि से संघर्षरत एक बालक के साथ बेल्ट और हाथ-घूंसों से मारपीट की गई, जिसके चलते उसे चोटें आईं और बाद में इलाज हेतु शासकीय मेडिकल कॉलेज पेन्ड्री में भर्ती कराना पड़ा।
मारपीट की जानकारी मिलने पर पुलिस ने स्वयं संज्ञान लिया और तत्काल बालक के माता-पिता से संपर्क किया।
आहत बालक के पिता की शिकायत पर थाना लालबाग, राजनांदगांव में हाउस फादर हिरेन्द्र चंदेल और केयरटेकर मानिक देवांगन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 515/2025 दर्ज किया गया है।
मामले में निम्न धाराएँ लगाई गई हैं:
धारा 296, 115, 351(2)(3) बीएनएस
किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75
पुलिस ने मामले को विवेचना में ले लिया है और जांच जारी है।




