रिपोर्ट – अनमोल कुमार गया

गया। स्थानीय मदरसा जामा मुस्तफा अमनुल्लह, नयाब कॉलेज, सहदेव खेप में आजाद बेलफेयर सेन्टर के सौजन्य से मोजामिन शेर बिहार ऑपटिकल, जी.बी. रोड द्वारा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और नेत्र जांच के साथ-साथ उन्हें मुफ्त दवाइयां और चश्मा भी उपलब्ध कराया गया।
आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. के.के. कमर ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक सप्ताह आयोजित किया जाता है, जिससे सैकड़ों जरूरतमंद लोग लाभान्वित होते हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य निर्धन और असहाय लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में उन्हें न केवल मुफ्त इलाज बल्कि दवाइयां और चश्मा भी नि:शुल्क दिया जाता है।




