संतोष देवांगन/दुर्ग : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान किया जाता रहा है। इसी कड़ी में 2022 को इस वर्ष भी जिला प्रशासन ने सम्मानित होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की नाम सूची जारी कर दी है।
जिसमे मछली पालन विभाग दुर्ग से सहायक मत्स्य अधिकारी श्री अशोक कुमार कनेरिया का नाम सम्मान सूची मे दर्ज है । श्री अशोक कुमार कनेरिया के सम्मान की जानकारी लगते ही उनके मित्रों ,शुभचिंतको और विभाग के स्टॉफगणों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी एवं श्री कनेरिया की भूरी भूरी प्रसंसा कर उन्हे ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ दी है ।
आपको बता दे की श्री कनेरिया जी द्वारा विकासखण्ड दुर्ग एवं पाटन में विभागीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया , साथ ही मत्स्य बीज प्रक्षेत्र किकिरमेटा वि.ख. पाटन के मत्स्य बीज उत्पादन एवं वितरण का कार्य भी श्री कनेरिया द्वारा सुचारु रुप से किया गया है । तथा गौठानो में मत्स्य बीज संचयन कर गौठान समिति को मत्स्य पालन करने हेतु प्रेरित भी किया गया । तथा विभाग द्वारा महत्वकांक्षी योजना कौही उद्वहन सिंचाई योजना को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है जिससे क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे । इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ही श्री अशोक कुमार कनेरिया को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय दुर्ग मे सम्मान किया जाएगा।







