बालोद : रेत से भरी हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि , घायलों को एम्बुलेंस की मदद से गुरूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के वजह से यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अवैध रेत से भरी हाइवा ने बाइक को ठोकर मार दी। वहीं इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। आपको बता दे कि , घटना गुरूर थाना क्षेत्र का है।




