* रेसिंग बाइक बनी हादसे की वजह, दो युवकों की हालत नाजुक…
* भिलाई टाउनशिप में सड़क हादसा: CISF जवान का पुत्र सहित दो युवक दिव्या कुमार व अक्षत चंद्राकर की हालत नाजुक…
भिलाई : इस्पात नगरी भिलाई के टाउनशिप क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 7 बजे टाउनशिप के सेक्टर-2 चौक स्थित चौरसिया पान ठेला के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चला रहा युवक सेक्टर-3 निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान का पुत्र है, जो कक्षा 10वीं का छात्र है। वहीं, उसके पीछे बैठा युवक रिसाली का रहने वाला है।
घायलों की पहचान दिव्या कुमार और अक्षत चंद्राकर के रूप में की गई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
उक्त घटना की जानकारी प्रशांत क्षीरसागर द्वारा दी गई है।




