सेवा संकल्प अभियान से नागरिकों तक पहुंच रही शासन की योजनाएं और सेवाएं
12 अक्टूबर को लगेगा बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में सेवा सेतु शिविर
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 से 28 के नागरिकों के लिए आज नगर निगम परिसर में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी मांगों और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में कुल 40 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 25 मांग और 15 शिकायत से संबंधित हैं।

वही सेवा सेतु शिविर में श्रम, नगर निगम, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।
पिलेश्वरी कौशिक को मिली बिजली बिल से राहत, सौर ऊर्जा बनी परिवार की बचत का आधार
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार तथा विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने कहा कि सेवा सेतु शिविर का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, जल, विद्युत सहित शिकायतों से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मांग संबंधी आवेदनों को विभागवार दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शिविर का निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, श्री संतोष पिल्ले, प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, श्री शैकी बग्गा, श्री सावन वर्मा, पार्षद श्री शिव वर्मा, श्री सतीश मसीह, श्री अमित कुशवाह सहित संबंधित वार्डों के पार्षदों एवं नामांकित पार्षद श्री नागेश यदु तथा श्री हर्ष रामटेके ने जायजा लिया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
12 अक्टूबर को बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में लगेगा सेवा सेतु शिविर
सेवा सेतु शिविर की अगली कड़ी में 12 अक्टूबर 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में वार्ड क्रमांक 37 से 46 एवं 48 के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।






