सरकारी गाड़ी ने मारी ठोकर, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

रायगढ़ : सरकारी गाड़ी की ठोकर से 2 बाईक सवार समेत 6 लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 1 बजे सारंगढ़ के ग्राम ग्वालिनडीही के पास हुई। दुर्घटना करने वाले वाहन को गांव वालों ने ही रोका, वहां स्थिति अप्रिय होने से पहले पुलिस पहुंच गई।

सरकारी गाड़ी चालक इतनी लापरवाही से वाहन चला रहा था कि उसने बाईक सवारों को देखने के बाद भी ठोकर मार दी। सरकारी वाहन बोलेरो क्रमांक ( सीजी 02 7532 ) है और उसका वाहन चालक का नाम पता नहीं चला है, लेकिन दुर्घटना के बाद गांव वालों ने ही सरकारी वाहन को रोककर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो सरकारी वाहन चालक की पिटाई हो सकती थी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।