बीएससी नर्सिंग में प्रवेश का सुनहरा मौका! न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक बढ़ी डीएमई ने आवेदन प्रक्रिया को 17 से 22 नवंबर तक दी वृद्धि; व्यापम पीएनटी प्रावीण्यता के आधार पर होगा प्रवेश, संस्थान को राज्य व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त

बीएससी नर्सिंग में प्रवेश का सुनहरा मौका! न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर तक बढ़ी

 डीएमई ने आवेदन प्रक्रिया को 17 से 22 नवंबर तक दी वृद्धि; व्यापम पीएनटी प्रावीण्यता के आधार पर होगा प्रवेश, संस्थान को राज्य व केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त

बैकुण्ठपुर। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बैकुण्ठपुर जिला मुख्यालय में संचालित प्रतिष्ठित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग द्वारा संचालित चार वर्षीय बी.एस.सी. नर्सिंग कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि संचालनालय चिकित्सा शिक्षा (डीएमई) के निर्देश पर एक बार फिर बढ़ा दी गई है।

डीएमई ने बढ़ाया आवेदन का मौका

​संचालक चिकित्सा शिक्षा (छ.ग.) के आदेशानुसार, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शासकीय एवं निजी नर्सिंग महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को दिनांक 17 नवंबर 2025 से 22 नवंबर 2025 तक बढ़ाया गया है। पूर्व में यह तिथि 17 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो चुकी थी। इस वृद्धि से उन पात्र उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

प्रवेश का मापदंड और आवश्यक पात्रता

​बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश व्यापम (Vyapam) द्वारा आयोजित पीएनटी (प्री नर्सिंग टेस्ट) में प्राप्त अंकों की प्रावीण्यता के अनुसार किया जाएगा, जिसकी परीक्षा 29 मई 2025 को संपन्न हो चुकी है।

  • शैक्षणिक योग्यता: हायर सेकेंडरी (12वीं) शिक्षा बायोलॉजी संकाय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: प्रवेश हेतु उम्मीदवार की आयु 17 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
  • आरक्षण: शासन के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं के प्राप्तांक में छूट का प्रावधान भी है।

मान्यता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र

​न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग कोरिया जिले में नर्सिंग कोर्स के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है। यह संस्थान इंडियन नर्सिंग काउंसिल (दिल्ली), छत्तीसगढ़ शासन, स्टेट नर्सिंग काउंसिल (रायपुर) और आयुष विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है।

​प्रशिक्षण को विश्वस्तरीय बनाने के लिए संस्था का नैदानिक प्रशिक्षण (Clinical Training) हेतु शासकीय जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर, एस.ई.सी.एल. रीजनल हाॅस्पिटल चरचा कॉलोनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पटना और मानसिक स्वास्थ्य के विशेष प्रशिक्षण हेतु तंत्रिका मनोचिकित्सा एवं सम्बद्ध विज्ञान संस्थान, रांची जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से अधिकृत अनुबंध है।

उत्तम सुविधाएं और छात्रवृत्ति का लाभ

​नर्सिंग संस्थान में छात्रों के लिए उच्च गुणवत्ता की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनमें सुसज्जित लैब (नर्सिंग फाउंडेशन, मिडवाइफरी, न्यूट्रिशन आदि), कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी, अनुभवी प्रशिक्षक, तथा शिक्षण हेतु आवश्यक अधोसंरचना शामिल है। इसके अलावा, छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित छात्रावास, कैंटीन, फिल्टर पेयजल, परिवहन (बस) सुविधा और पढ़ाई के साथ खेल-कूद व अन्य गतिविधियाँ भी कराई जाती हैं। शासन के नियमानुसार, अध्यनरत विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिस एवं श्रम विभाग से छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की सुविधा भी उपलब्ध है।

​संस्था (बैंक ऑफ इंडिया के बगल में संचालित) ने पात्र उम्मीदवारों से अपील की है कि वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं और 22 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। प्रवेश एवं काउंसलिंग संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु उम्मीदवार कार्यालयीन समय पर संस्था में संपर्क कर सकते हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।