लग्जरी कार से बकरियों की चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

सारण : चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आई है। लग्जरी कार से बकरियों की चोरी की जा रही है, ताकि किसी को शक न हो सके। शातिर चोरों की यह करतूत पास के मंदिर में लगे CCTV में कैद हो गई है। यहां स्कॉर्पियो से आए अज्ञात चोर 6 बकरियों को चुराकर ले गए। इस मामले में बकरी मालिक कौशल्या देवी ने चोरी की शिकायत मशरक थाने में दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया की सुबह हम लोग जब उठे, तो देखा कि बकरियां वहां नहीं थीं, जहां उन्हें बांधा गया था। इसके बाद हमने चारों तरफ उनकी खोज की, लेकिन बकरी-बकरे कहीं नहीं मिले। कौशल्या देवी ने बताया की, लोगों ने शिव मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी CCTV  कैमरा की जांच पड़ताल की।

सीसीटीवी कैमरे कैद वीडियो में दिखा 9 सितंबर की रात बरामदे में बंधी 2 बकरियों और 4 बकरों को स्कॉर्पियो में डालकर चोर ले गए. इसके साथ ही अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल भी चुरा लिया। बकरी चोरी की घटना से दूसरे पशु पालको में भय है। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि लग्जरी कार वाले चोर कौन हैं और कहां से आए थे। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह मामला बिहार के मशरक थाना क्षेत्र में पड़ने वाले दुमदुमा शिव मंदिर के पास का है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।