विश्व बंधुत्व दिवस पर वैश्विक रक्तदान शिविर का आयोजन

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

सुपौल। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर राघोपुर सिमराही में वैश्विक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी बबीता दीदी, समाजसेवी सचिन माधोगरिया, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी राघोपुर डॉ. दीप नारायण, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सानू कुमार सहित अनेक अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर बबीता दीदी ने कहा कि रक्तदान मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। दादी प्रकाशमणि का जीवन समाज सेवा और मानवता को समर्पित रहा है, उनका आदर्श हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है।

समाजसेवी सचिन माधोगरिया ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए कहा कि दादी जी का प्रत्येक क्षण मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। हमें भी प्रेम और सेवा की भावना से समाज के लिए योगदान देना चाहिए।

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण ने कहा कि रक्तदान करने वाले को नशा और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए ताकि स्वस्थ रक्त उपलब्ध हो सके। रक्तदान से एक दाता तीन जीवन बचा सकता है, यह सबसे बड़ा पुण्य है।

शिविर में सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी ने किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।