सेलुद : पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर के बालिकाओं ने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता में संखली में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं जिसे आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है किरण यादव ,निकिता साहू ,संध्या साहू ,गीतांजलि साहू ,मुस्कान निर्मलकर, तुलेश्वरी यादव, रीना साहू है उक्त सम्मान के लिए ग्राम के युवा नेता वृत्ताकार सेवा सहकारी समिति सेलुद के अध्यक्ष मोरध्वज साहू ने शुभकामनाएं दी है उसी क्रम में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र हिरवानी, प्रीति साहू, उपेंद्र साहू ने भी बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।





