गाजियाबाद निवासी सचिन गोयल बने एसीएसडीसी के जिला अध्यक्ष

* गाजियाबाद निवासी सचिन गोयल बने एसीएसडीसी के जिला अध्यक्ष…

गाजियाबाद:  एंटी करप्शन एंडसोशल डेवलपमेंट काउंसिल (ACSDC) ने गाजियाबाद निवासी सचिन गोयल को संगठन का जिला अध्यक्ष (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश – प्रशासनिक प्रकोष्ठ) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन द्वारा 16 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से की गई।

नियुक्ति के बाद सचिन गोयल बिना वेतन के संगठन के साथ कार्य करते हुए भ्रष्टाचार, अपराध और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही वे केंद्र व राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मानवाधिकार, महिला अधिकार, बाल अधिकार, शिक्षा अधिकार और वरिष्ठ नागरिक अधिकार सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर काम करेंगे।

वही संगठन के डायरेक्टर जनरल अमन दीप सचान ने उम्मीद जताई है कि सचिन गोयल संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्हें नियमित रूप से संगठन के मुख्यालय को अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। सचिन गोयल की इस नियुक्ति से क्षेत्र में सामाजिक कार्यों को नई गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।