✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली के साथ हेमचंद नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद : जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत तेतलखूंटी के धारनीबहाल में फॉरेस्ट विभाग द्वारा ग्रामीण पर मारने की आरोप सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है की विकलांग दयाराम यादव पिता योगेश यादव अपने कुछ साथियों के साथ बकरी चराने दिनांक 18 अगस्त की सुबह 9 बजे तेतलखूंटी के धरनीगुड़ी के पास बकरी चरा रहे थे तभी फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों द्वारा विकलांग दयाराम यादव को अपने पास बुला कर जंगल से लकड़ी काटकर ले जाता है। बोलकर उसे लंबोदर सोरी व उसका साथी रूद्र नागेश के द्वारा मारने का आरोप लगाया गया है।
इसकी मामले की जानकारी देवभोग थाना में दर्ज की गई है। पुलिस विभाग द्वारा अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया है। पीड़ित विकलांक दयाराम ने प्रेस वार्तालाप पर कहा फॉरेस्ट विभाग के लंबोदर सोरी और रूद्र नागेश मेरे पास आये और मुझे कहने लगे कि आप लोग मेरे बीट क्षेत्र के जंगल में बकरी चराने के बहाने पेड़ों के डगली को काट कर बकरियों को खिलाते हो कहने पर हम लोग उन्हे जंगल के पेड़ों के डगली को काटकर नहीं खिलाते हैं कहने पर फॉरेस्ट विभाग कर्मचारी लंबोदर सोरी व रूद्र नागेश डंडे से मेरे बाएं हाथ व पीठ में मारा जिसे मैं जमीन में गिर गया तब रूद्र नागेश ने आकर मुझे अपने पैरों मारा घटना को देखकर मेरे साथी पद्मन ठाकुर उज्जवल मांझी बीच-बचाव कर छुड़ाए हैं




