*जिले के 771 प्राथमिक शालाओं में एफएलएन मेला संपन्न*

*➡️ जिले के डीएमसी एपीसी  ने स्कूलों में जाकर एफएलएन मेले का किया अवलोकन*

*राजनांदगांव ।*

कलेक्टर जितेंद्र यादव, सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह, डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिले में 14 नवंबर को सभी 771 प्राथमिक स्कूलों में फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की भाषा एवं गणितीय दक्षता को मजबूत करना और शिक्षा को खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से रोचक बनाना था। यह मेला राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शुरू की गई ‘निपुण भारत मिशन’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका लक्ष्य कक्षा 3 तक के सभी बच्चों को बुनियादी साक्षरता और गणन कौशल प्रदान करना है। स्कूलों में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए।
*डीएमसी सतीश ब्यौहरे*
ने बताया कि एफएलएन मेला का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा की नींव को मजबूत करना है। यह मेला खासतौर पर कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाता है, जिसमें उनकी पढऩे, लिखने और गणित समझने की क्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई जाती हैं। एफएलएन मेले की मुख्य विशेषताए हैं कि शिक्षा को रोचक और व्यावहारिक बनाने के लिए इंटरएक्टिव सत्र, खेल-खेल में गणितीय और भाषाई दक्षता का विकास, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करना, बच्चों के लर्निंग आउटकम को सुधारने पर जोर देना है। जिले की टीम ने प्राथमिक शाला अर्जुनी पीएमश्री सेजेस राजनांदगांव, प्राथमिक शाला तुमड़ीबोड़ एवं प्राथमिक शाला टेमरी का अवलोकन किया गया । स्कूलों में एफएलएन मेला अवलोकन के दौरान डीएमसी सतीश ब्यौहरे के साथ एपीसी पी. आर. झाड़े, एपीसी आदर्श वासनिक, भाषा विशेषज्ञ श्रीमती पूनम पटेल एवं गणित विशेषज्ञ सुश्री सुष्मिता ठाकुर उपस्थित रहे ।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।