हाइवे पर चलती ट्रक के टायर में लगी आग..

केशकाल : कोंडागांव जिले में नेशनल हाइवे 30 पर केशकाल के पास सिंगनपुर इलाके में चलती ट्रक के टायर में आग लगी गई। तभी  ड्राइवर ने सूझ बुझ दिखाते हुए वाहन को किनारे खड़ा कर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया ।

जानकारी के अनुसार आज सुबह-सुबह नेशनल हाइवे 30 पर चलती ट्रक के पिछले एक टायर में आग लग गई थी। जिसपर ड्राइवर अचानक नजर पड़ी और ग्राम सिंगनपुर में वाहन को किनारे खड़ा किया तब तक आग की लपटे पिछले कई टायरों में तेजी से फैलने लगी थीं। यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र सिंगनपुर का है।

वही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने में ड्राइवर की मदद की। लेकिन तब तक ट्रक के पिछले टायर जल चुके थे। जिस ट्रक में आग लगी उसका नंबर CG 21 f 8996 है। ट्रक रायपुर से सरिया भरकर नारायणपुर जा रहा था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।