इंडिया लेजेंड्स और श्रीलंका लेजेंड्स के बीच फाइनल मैच आज

ब्यूरो-रायपुर : रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नमेंट 2022 का विजेता कौन होगा? इसका फैसला आज ही हो जाएगा। खिताबी मुकाबला (India Legends) इंडिया लीजेंड्स और (Sri Lanka Legends) श्रीलंका लीजेंड्स के बीच आज रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान (Captain) सचिन तेंदुलकर और तिलकरत्ने दिलशान आमने सामने होंगे।

कप्तान (Captain) के रूप में सचिन और दिलशान आमने सामने हैं, लेकिन ये मैच सचिन बनाम जयसूर्या का है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टूर्नमेंट 22 का फाइनल मैच कलर्स सिनेप्लेक्स (Colors Cineplex Live TV) चैनल पर लाइव प्रसारित होने जा रहा है। सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, इरफ़ान पठान, यूसुफ़ पठान, युवराज सिंह जैसे स्टार प्लेयर्स इंडिया लीजेंड्स टीम में शामिल हैं, जिनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। और वहीं श्रीलंका लीजेंड्स में कप्तान (Captain) दिलशान, सनाथ जयसूर्या आदि विस्फोटक बल्लेबाज हैं। और इसके अलावा कुलसेकरा की गेंदबाजी बड़ा चैलेंज होगी, कुलसेकरा ही सेमीफाइनल में जीत के हीरो रहे थे.

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।