बिलासपुर : अपने ही दिव्यांग पुत्र की हत्या करने के लिए पिता ने मकान में आग लगा दी। इस आगजनी में फ्रिज, टीवी, आलमारी, समेत कई अन्य सामान भी जल गए। वही पत्नी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
बता दे की अनीता सोनकर दयालबंद स्थित शशि बोले के मकान में किराए से रहती हैं। वे कैटरिंग मैनेजर का काम करती हैं। महिला ने बताया की उनका 18 वर्षीय पुत्र अरमान बचपन से दिव्यांग है। उन्होंने सिटी कोतवानी थाने में इस घटना की शिकायत की है कि अरमान की हत्या करने के लिए उनके पति राजेश ने 24 जून की दोपहर 3.30 बजे मकान में आग लगा दी।
हालाँकि इस दौरान अनीता और अरमान घर में नहीं थे। उनकी जान बच गयी । घर से निकलती आग की लपटों को देखकर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों के साथ मिलकर आग में काबू पाया। वही अपनी शिकायत में अनीता ने बताया कि उसका पति राजेश पुत्र के साथ उनकी भी हत्या करना चाहता था। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनीता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उनका पति राजेश सोनकर शराब पीने का आदी है। वह अरमान को कई बार जान से मारने का प्रयास कर चुका है। एक बार दिव्यांग बच्चे को पानी में डुबा दिया था। और उसके कुछ दिन बाद फांसी लगाने का प्रयास किया था।




