सनकी बाप ने बच्ची को पटक-पटककर हत्या कर दी, फिर सनकी ने पत्नी को भी नहीं छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

नीलेश शोरी, कांकेर : युवक ने अपनी ही 2 साल की बच्ची की हत्या कर दी। फिर सनकी आरोपी ने अपनी ही बीवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।  दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ फिर पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। साल्हे गांव का रहने वाला नंदकुमार बढई रोजी मजदूरी करता है। और यहां अपनी पत्नी संगीता और बच्ची तृषा के साथ रहता था। रोज की तरह तीनों ने रविवार रात को भी एक साथ खाना खाया, और दोनों बात कर रहे थे। वहीं बच्ची सो गई थी। 👇👇👇

विवाद कैसे हुआ 👇👇👇

पति-पत्नी के बातचीत के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बता दे की यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपनी ही बच्ची को अपने हाथ में उठाया फिर जोर से मासूम को जमीन पर पटक दिया। यह देखकर संगीता ने इसका विरोध किया। लेकिन युवक नहीं माना और उसने बार-बार बच्ची को जमीन पर पटकता रहा जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। और जमीन पर खून ही खून हो गया था। 👇👇👇

जिसके बाद आरोपी ने संगीता पर कुल्हा़ड़ी से हम लाकर दिया। और लगातार पत्नी को गंदी-गंंदी गालियां देता रहा। इस दौरान चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत पहुंचे और इस बात की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया।  👇👇👇

पीड़ित संगीता गंभीर रूप से घायल को गई है। उसे आस-पास के लोगों की मदद से राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं इस मामले को लेकर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, इस मामला में घरेलू विवाद लग रहा है, वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह मामला कच्चे चौकी क्षेत्र का है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।