वनांचल क्षेत्र में भावुक पल: सिमगा (पोड़ीउपरोड़ा) स्कूल के छात्रों को मिला फेयरवेल

* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड- पोड़ीउपरोड़ा में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई…
* छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में भावुक पल: सिमगा स्कूल के छात्रों को मिला फेयरवेल…
* कोरबा जिले के सिमगा विद्यालय में आशीर्वचन संग हुई 12वीं के विद्यार्थियों की विदाई…
* पारंपरिक तिलक-आरती के साथ सिमगा स्कूल में विदाई समारोह, प्राचार्य ने दी सफलता की सीख…

कोरबा: जिले के वनाँचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा में कक्षा बारहवीं के छात्र- छात्राओं को दिनांक 13 फ़रवरी 2026 को गरिमामयी स्वरुप में फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई।

विदाई समारोह में उपस्थित संस्था के प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आशीर्वचन देकर बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने के लिए तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें प्रदान किये।

इस अवसर पर प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने समस्त विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय में मिले शैक्षणिक ज्ञान के साथ दिए गए संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास को हमेशा अपने जीवन मूल्यों में ग्रहण करने , परीक्षाओं में उच्चतम अंको के साथ सफल होनें तथा अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर अपना व अपने परिवार, समाज का नाम रोशन करते हुए उत्कृष्ट कैरियर निर्माण करने एवं श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किये।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में विद्यार्थियों ने प्राचार्य एवं गुरूजनों का पारम्परिक तिलक व आरती के साथ आत्मीय स्वागत किया। संस्था के कनिष्ठ छात्र- छात्राओं ने कक्षा 12वीं के अपने वरिष्ठ सहपाठियों का स्वागत कर उनको उपहार भेंट किये।

इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय में चार वर्षो के विद्या अध्ययन के दौरान बितायें अपने सुनहरे पलों को याद किया। विदाई समारोह को सफल बनाने में संस्था के व्याख्यातागणों – बद्री प्रसाद टंडन, दिव्या कुजूर, जाफरीन खान,मेलनकुमारी कंवर, रमाकांत कुसरों, उमाशंकर टोंडे, पुष्पा कुमारी, दीपक कुमारी, कर्मचारी खीखराम यादव,रूपसाय बिंझवार एवं सभी छात्र-छात्राओं ने अपना योगदान दिए।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।