आज से शुरू होगा मेंटेनेंस, 4 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

मुंगेली : मानसून का आगमन करीब है। तब जाकर विद्युत वितरण कंपनी को मानसून पूर्व मेंटनेंस की चिंता सताई है। कल 31 मई से बिलासपुर शहर में बारिश के पहले होने वाला रखरखाव शुरू किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत नेहरू नगर उप केन्द्र के मुंगेली रोड और सर्किट हाउस फीडर से हो रही है। अब रोजाना शहर के अलग-अलग इलाके में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बारिश के पहले विद्युत उपकरणों, लाइनों का मेंटनेंस और रखरखाव अनिवार्य है। जिसमे सब स्टेशन, फीडर, ट्रांसफार्मर से लेकर बिजली लाइनों में आवश्यक मेंटनेंस किया जाता है।

यह भी पढ़े :- सड़क पर खड़ी ट्रक से जा टकराई सफारी, वाहन में सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

साथ ही बिजली लाइनों के ऊपर से गुजरने वाले पेड़ों की डंगाली की छटाई की जाती है। यह काम 15 अप्रैल से शुरू होना था। इस बार शहर में गर्मी शुरू होने के साथ ही रोजाना ब्रेक डाउन होने से शहर के उपभोक्ता परेशान थे। जिनको  16 घंटे से अधिक समय तक बिना बिजली रहना पड़ रहा था। जिसको लेकर पूरे शहर में आक्रोश था। इसलिए विद्युत कंपनी ने ब्रेक डाउन देखते हुए मानसून पूर्व मेंटनेंस अभियान को आगे खिसका दिया था।

अब मानसून का आगमन करीब है। जल्द ही बारिश शुरू होने की उम्मीद है। तब जाकर शहर में मानसून पूर्व मेंटनेंस का काम कल 31 मई से शुरू किया जा रहा है। जिसके लिए पूरा प्रोग्राम बना लिया गया है। रखरखाव की शुरूवात 33 केवी नेहरू नगर सब स्टेशन से निकलने वाली मुंगेली रोड ओर सर्किट हाउस फीडर से की जाएगी। जिस दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुभम विहार, मिनोचा कालोनी, ओम जोन, ग्रीन गार्डन, नंद विहार, नर्मदा नगर, लुबिना कोर्ट, गणेश चौक से मुंगेली नाका, लुथरा अस्पताल के आसपास के इलाके में बिजली बंद रहेगी। जिसके बाद रोजाना शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली बंद की जाएगी।

डेढ़ माह विलंब से रखरखाव हुआ शुरू

विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रतिवर्ष अप्रैल माह के मध्यम में मानसून पूर्व मेंटनेंस और रखरखाव अभियान शुरू किया जाता था। इस बार शहर में तकनीकी फाल्ट के कारण लगातार बिजली सप्लाई रोजाना घंटों ठप हो रही थी। जिसको ध्यान में रखते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने मेंटनेंस को टाल दिया था। अब शहर में विद्युत सप्लाई सामान्य हो गई है। इसलिए कल 31 मई से डेढ़ महीने विलंब से रखरखाव का काम शुरू किया जा रहा है।

 

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।