‘धरती कभी बाँझ नहीं होती’ कृति का कल होगा विमोचन

भिलाई/संतोष देवांगन ; समकालीन हिन्दी कविता में अपनी अलग पहचान रखने वाले युवा कवि विनोद शर्मा के काव्य संग्रह ‘धरती कभी बाँझ नहीं होती’ की कविताओं में धरती और स्त्री अपने सौन्दर्य के समस्त वैभव, सृजनशीलता की बेचैनी और स्नेह की आर्द्रता के साथ उपस्थित है और उन शक्तियों की शिनाख्त करती है, जो प्रेम, प्रकृति और स्त्री की विरोधी हैं।…..शेष 👇👇👇


घृणा, उन्माद के इस हिंस्त्र और भयावह दौर में इस काव्य संग्रह ‘धरती कभी बाँझ नहीं होती’ का लोकार्पण और समीक्षा गोष्टी दिनांक 16 अप्रैल 2023, रविवार को शाम 4 बजे से कल्याण महाविद्यालय सभागार, भिलाई नगर में होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण कमल (सुप्रसिद्ध कवि, पटना) एवं अध्यक्ष सदानंद शाही (कुलपति, श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भिलाई) होंगे।
कविता संग्रह पर वक्तव्य नासिर अहमद सिकंदर, सियाराम शर्मा एवं घनश्याम त्रिपाठी का होगा तथा आलेख पाठ अंजन कुमार करेंगे एवं कार्यक्रम का संचालन भुवाल सिंह ठाकुर करेंगे।


ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।