दुर्ग/संतोष देवांगन : छत्तीसगढ़ में सबसे खास मानेजाने वाले दुर्ग लोकसभा सीट से विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति के संयोजक रहे व अभी वर्तमान में दुर्ग सांसद विजय बघेल पर फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः दोबारा मौक़ा दिया है। पार्टी के इस निर्णय से उम्मीदवार घोषणा के बाद, सांसद विजय बघेल के समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता बधाई देने सांसद निवास पहुँच रहे है। वहीं पाटन के सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक कार्यकर्ताओं के साथ बधाई देने सांसद निवास भिलाई पहुंचे हुए है।
वही सबका साथ-सबका विकास पर काम कर रही भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें से छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों में भाजपा ने अपने उम्मीदवार तय कर दिया है।




