मात्र शनिदेव के दर्शन से हो रहे हैं मनो कामना पूर्ण, दूर-दूर से आ रहे है भक्त

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख सैयद बरकत अली के साथ संवाददाता हेमचंद नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद

गरियाबंद : गरियाबंद जिला ग्राम पंचायत झरगांव के तेतलपारा खजूर तालाब में स्थित विश्व शांति शनि शक्ति शिला यह सिला के दर्शन मात्र से भक्तों के हो रहे हैं दुख कष्ट का निवारण। दूर-दूर से आ रहे हैं भक्त अंधा देख पा रहा है लंगड़ा चल रहा है। ऐसे ही अद्भुत नजारे इस मंदिर में देखने को अनेकानेक मिलते हैं।

आज ही एक भक्त को देखने को मिला जो विकासखंड मैनपुर के गोना सोभा अंचल के रहने वाले जो इस मंदिर में लगातार चार बार आने पर संतान प्राप्ति का लाभ मिला एवं गुरजीभाटा (T) के भक्त का भी कहना है कि पिछले तीन बार आकर शिला दर्शन करने मात्र से शरीर पीड़ा एवं कष्ट मुक्ति का लाभ मिला।

मंदिर के पुजारी श्री दुर्गे दास का यह कहना है की मंदिर में जो भी मनोकामना करता है उसकी मनोकामना श्री शनिदेव जी अवश्य पूरा करते हैं और यह मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की जाती है एवं हर शनिवार रात्रि सनी मेला आयोजित कर भजन कीर्तन किया जाता है एवं हर शनिवार को भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है। इस मंदिर की देखरेख अनंतराम नागेश के द्वारा किया जाता है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।