जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने दी राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई

गरियाबंद : जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” को बताया कि बेटियों के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता लाने, बेटे-बेटियों के बीच असमानता को दूर करने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।

जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने कहा कि बालिकाएं देश-प्रदेश, समाज और परिवार का गौरव होती हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सुरक्षित और सहज माहौल देने की जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सम्मान की परम्परा और बहन, बेटियों और माताओं के लिए बेहतर वातावरण से संभव हुआ है। इसी कारण आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा है कि बेटियां खूब पढें, निडर होकर आगे बढ़ें, अपने सपने साकार करें और घर-परिवार के साथ देश-प्रदेश की उन्नति में भी सहभागी बने।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।