राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में गैर-पेशेवर मछुआरों के योगदान का सर्वेक्षण के विषय में जिला स्तरीय प्रशिक्षण।
रायपुर ; पंडित. रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी, रायपुर, छत्तीसगढ़ एंड डायरेक्टोरेट ऑफ़ प्लानिंग एंड स्टैटिसटिक्स, गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से संचालित राज्य समन्वयक प्रो. केशव कांत साहू स्कूल ऑफ स्टडीज इन बायोटेक्नोलॉजी पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर राज्य समन्वयक प्रो. एल.एस. गजपाल समाजशास्त्र और सामाजिक अध्ययन पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर सहायक समन्वयक डॉ. शैलेन्द्र कुमार स्कूल ऑफ़ स्टडीज इन एंथ्रोपॉलजी प. रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी, रायपुर के निर्देशन संरक्षण में जिला समन्वयक डॉ सुरेश पटेल सहायक प्रोफेसर भौतिकी विभाग शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के मार्गदर्शन में जिला राजनांदगांव में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में गैर-पेशेवर मछुआरों के योगदान का सर्वेक्षण किया जाना है।
उक्त विषय में जिला राजनांदगांव में सर्वे करने वाले विद्यार्थियों का जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। उक्त बैठक के दौरान जिला समन्वयक द्वारा बच्चों को सर्वे के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया साथ ही अन्य विषयों एवं व्यक्तित्व विकास हेतु प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण में मार्गदर्शक के रूप में जिला समन्वयक डॉ सुरेश कुमार पटेल उपस्थित रहे। राज्य समन्वयक प्रो एल एस गजपाल सर आभासी रूप से प्रशिक्षण में जुड़े रहे।
साथ ही सर्वेकर्ता विनोद कुमार टेम्बुकर, तोरण पटेल, साहिल देवांगन, वोमन कुमार, भावेश , खिलेंद्र, रोशन, प्रीतेश, योगिता, दिव्या और भुनेश्वरी उपस्थिति रहे।




