*यूथ एवं इको क्लब के द्वारा डीआर जी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न*

*➡️ यूथ एवं इको क्लब के प्रशिक्षण माध्यम से प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को रोकने की दी जानकारी*

*राजनांदगांव l* प्लास्टिक के प्रकारों उसके दुष्परिणाम प्रभावों को रोकने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार युथ एवं इको क्लब का दो दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं सुरुचि सिंह जिला पंचायत के मार्गदर्शन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल एवं   सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक के निर्देशन में यह प्रशिक्षण 16 और 17 दिसंबर को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में संपन्न हुआ l

यूथ एवं इको क्लब प्रथम दिवस प्रशिक्षण मे प्लास्टिक के प्रकारो उसके दुष्प्रभावों को समझाया गया । जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण का पहला दिन जमीन प्लास्टिक साक्षरता पर आधारित बातें बताई गई l जिसमें उन्हें प्लास्टिक के बढ़ते हुए खतरे का सामना भावी पीढ़ी के विद्यार्थियों को किस प्रकार करना है, प्लास्टिक के प्रकारों के साथ मुख्य 3 R से संबंधित एक्टीविटी,जमीन मेला, 12 सप्ताहों तक शालाओं आयोजित होने वाले अनिवार्य और संभावित गतिविधियाँ करवाई गई, प्लास्टिक के कम उपयोग को बढ़ावा देना आदि करवाया गया l

इसी तारतम्य में दूसरे दिवस में स्कूलों में किचन गार्डन कैसे बनाना है उसका प्रत्यक्ष प्रदर्शन, मिट्टी को उपजाऊ बनाने हेतु जीवामृत , बीजामृत व निमार्ण कैसे बनाना है, सिखाया गया l स्कूल के कम जगह में किस पौधे को कितनी दूरी में लगाना है एवं यूथ व इको क्लब की राशि व्यय व प्रथम क्रिएटिविटी क्लब में पंजीयन कर 21वीं सदी के कौशल की जानकारी दी गई । कार्यशाला समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया की प्लास्टिक, हमारी दिनचर्या  का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। यह टिकाऊ और हल्का होने के कारण कई उत्पादों में इस्तेमाल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक के कई प्रकार होते हैं और इनका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है?
प्लास्टिक के प्रकार

प्लास्टिक को विभिन्न प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है, जो उनके रासायनिक संरचना और गुणों के आधार पर होते हैं। डीएमसी सतीश ब्यौहरे ने कहा कि आप लोगों के द्वारा दो दिवस में प्रशिक्षण के दौरान जो बताया गया है उसे शालाओं में क्रियान्वित करने कहा गया l इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी रफीक अंसारी एपीसी पेडागाजी,  पी. आर. झाड़े एडीपीओ, संस्था के प्राचार्य सी .आर .वर्मा , मास्टर ट्रेनर्स विकास हरिहारणों एवं अभिषेक शुक्ला उपस्थित रहे l

राजनांदगांव से दीपक साहू

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।