पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दिलीप साहू ने किया हर घर तिरंगा का आह्वान

राजनांदगांव : जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दिलीप साहू ने आह्वान करते हुए कहा है कि भारत आज़ादी की 75 वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है इसे आज़ादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है।  आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 साल पर यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।

आज पूरा भारत देश आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है इसी के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी से आह्वान करते है कि वे अपने घरों में दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाये तथा उसके बाद उसे आदरपूर्वक उतार कर एवं संभाल कर सुरक्षित रखें।

श्री साहू ने आगे कहा कि भारत देश आजादी के 75 वे  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव के जरिए बच्चों में देशभक्ति की भावना और जज्बा जगाने के लिए स्कूलों में राष्ट्र गीत गूंजेंगे। दरअसल, अमृत महोत्सव के तहत सभी स्कूलों में राज्य, जिला, ब्लॉक और स्कूल स्तर पर 12 अगस्त को एकम राष्ट्र गीत कार्यक्रम होंगे।

इस दौरान स्कूली बच्चे राष्ट्रगान, वंदे मातरम के अलावा कई अन्य गीतों की प्रस्तुति भी देंगे। आजादी का अमृत महोत्सव की यह यात्रा 15 अगस्त, 2023 को एक वर्ष के बाद समाप्त होगी। यानि यह समारोह स्वतंत्रता की हमारी 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पहले शुरू हुआ और 15 अगस्त, 2023 को समाप्त होगा। कुल मिलाकर आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का एक अखिल भारतीय उत्सव है।

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के लिए राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।