शशिकांत सनसनी छत्तीसगढ़

मृतक के परिजन सहित नगर के सामाजिक कार्यकर्ता अस्पताल पर कार्यवाही के लिए कल मिलेंगे मुख्यमंत्री से वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर जांच के आदेश दिए हैं
गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत टेंगनाबासा निवासी होमेश सिन्हा 30 साल युवक की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल युवक को परिजनों द्वारा छुरा स्थित निजी छत्तीसगढ़ संकल्प मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
मृतक होमेश सिन्हा 30 साल के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने न तो समय पर पुलिस को एमएलसी (मेडिको लीगल केस) की सूचना दी और न ही युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल रायपुर रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि युवक को कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखे जाने के बाद, हालत अत्यंत गंभीर होने पर ही रेफर किया गया।

परिजनों के अनुसार, दोपहर लगभग एक बजे युवक को रायपुर रेफर किया गया और करीब तीन बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि संभवतः युवक की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी और बाद में औपचारिकता के तौर पर रेफर किया गया।
इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। परिजन अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या जांच करता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
बाइट 1 – दिलीप सिन्हा, मृतक के पिता
बाइट 2 – धीरज साहनी, डॉक्टर, छत्तीसगढ़ संकल्प मिशन हॉस्पिटल, छुरा




