डूबने से हुई मौत? नदी में मिली बुज़ुर्ग कि लाश, जानिए पूरा मामला !

रायगढ़ : नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृत युवक नहाने के लिए घर से निकला, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। इसके बाद सुबह उसकी पानी में तैरती हुई लाश पायी गयी। घटना तमनार पुलिस थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सलिहारी गांव के निवासी चतुर सिंह 62 साल कल दोपहर केलो नदी में नहाने के नाम से घर से निकला। इसके बाद शाम ढलने लगी, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। ऐसे में उसके परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस शीघ्र नदी के पास पहुंची और उसे ढूंढने का काफी कोशिश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं नदी के पास चतुर सिंह के कपड़े पाए गए। इससे पानी में डूबने की आशंका जतायी गई। रात में उसका कुछ पता नहीं चलने पर आज सुबह फिर से नदी के पास खोजबीन की शुरूआत  की गई। ऐसे में चतुर सिंह का  शव आईटीआई कसडोल के पीछे पानी के उपर देखी गई। जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मृत युवक के लाश को पानी से बाहर निकाला और पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजवाया। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।