हाइवा और बाइक के बीच टक्कर, मोटरसाइकिल घिसटती चली गई दूर तक, 2 युवको की मौत

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिला अंतर्गत सेमरिया गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मोटरसाइकिल में सवार 2 लोगो को हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों की पहचान पवनी निवासी बंटी और लक्ष्मण के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह 10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार युवक राजधानी रायपुर से अपने गांव पवनी (बलौदाबाजार) की ओर रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर जा रहे थे। खैव बलौदाबाजार से राजधानी रायपुर की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, डीलरशिप पर करीब 8 हाइवा लाइन में खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल सवार 1 युवक हाइवा से टकरा गया। इससे दोनों किशोर बीच सड़क पर गिर गये। और कुछ दूर तक मोटरसाइकिल घिसटती चली गई और सामने एक कार से टकरा गई।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।