कलेक्ट्रेट कर्मी ने 13 साल के लड़की के साथ किया दुष्कर्म

बिलासपुर : रेप करने वाले कलेक्ट्रेट कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने साल भर पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती  की थी, फिर नाबालिग को गिफ्ट देने का झांसा देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। और इसके बाद से वह इंस्टाग्राम में गंदे-गंदे मैसेज भी करने लगा था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था और एक महीना से महाराष्ट्र में छिपा हुआ था। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

गिफ्ट देने के बहाने बुलाया फिर किया दुष्कर्म

मुंगेली जिला अंतर्गत लोरमी के रहने वाले अनिरुद्ध राजपूत (31 वर्ष) कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर है। वह सिविल लाइन क्षेत्र के गवर्नमेंट क्वार्टर में रहता है। उसी मोहल्ले में रहने वाली 13 साल की लड़की को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई थी। तब बच्ची 7वीं में पढ़ती थी। जून 2021 में उसने लड़की को गिफ्ट देने के बहाने बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को डराया-धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसके डर से लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताई थी।

जोरदार पिटाई के बाद भाग गया था आरोपी

13 साल के लड़की से रेप करने के बाद आरोपी उसे इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज करता रहता था और उसे परेशान करता था। उसकी हरकतों से लड़की तंग आ गई थी। लेकिन, वह डर से परिजनों को कुछ नहीं बताई थी। लड़की का मोबाइल देखने के बाद परिजनों को उसकी हरकतों की जानकारी हुई। उन्होंने लड़की को समझाइश देकर पूछताछ की। फिर नाराज परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की थी, जिसकी वजह से आरोपी भाग गया था।

1 महीना से लंगर में खाया खाना 

यह मामला सामने आने के बाद परिजन ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन, वह 2 महीना से मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। पुलिस उसके परिजन और करीबियों के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले ही उसने महाराष्ट्र के शिरडी से कॉल किया था। वह धर्मशाला में रहकर लंगर में खाना खाता था। पुलिस ने नंबर ट्रैस करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक 1 महीना से शिरडी में छिपा था।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।