मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई

संतोष देवांगन, रायपुर : धनतेरस पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने ट्वीट कर लिखा- आज #धनतेरस पर्व से दीपावली की शुरूआत हो रही है, इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। सबका जीवन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो, ऐसी हम सब भगवान कुबेर एवं भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना करते हैं। यह त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए।

माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने धनतेरस पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए बताया कि धनतेरस का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें। सभी खुश रहें, स्वस्थ रहें और खुशियां बांटे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।