जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में आयोजित हुआ स्वच्छता तिहार, 69 ग्राम पंचायतों में चला विशेष सफाई अभियान

*जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में आयोजित हुआ स्वच्छता तिहार*
*जनपद से लेकर ग्राम पंचायतों में गूंजा स्वच्छता का संदेश*
*69 ग्राम पंचायतों में एक साथ चला विशेष सफाई अभियान*

मोहला : 14 अगस्त 2025। जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी में स्वच्छता तिहार का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जनपद कार्यालय सहित सभी विभागीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई साथ ही अभिलेखों का उचित संधारण किया गया।

विज्ञापनस्वच्छता तिहार के तहत जनपद पंचायत के अधीनस्थ सभी 69 ग्राम पंचायतों में भी एक साथ स्वच्छता तिहार मनाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत कार्यालयों, गलियों, मोहल्लों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

अभियान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने मिलकर स्वच्छ ग्राम स्वस्थ ग्राम के संकल्प लिया। इस अवसर पर जनपद कार्यालय में स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक प्रयास से स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर ग्राम बनाने में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।