छत्तीसगढ़ बना कांग्रेस के लिए ‘पालिटिकल पर्यटन केन्द्र’ : बीजेपी नेता

संतोष देवांगन/रायपुर: छत्तीसगढ़ में BJP नेता धरमलाल कौशिक ने हरियाणा कांग्रेस के भीतर मचे सियासी भूचाल पर तंज कसा है। उन्होने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पूरे देश में कांग्रेस बिखराव की बीमारी से पीड़ित है। इसके साथ ही कहा कि इसका सीधा उदाहरण हरियाणा के भीतर चले सियासी धमासान को शांत करने कांग्रेस के विधायकों को रायपुर लाना पड़ा है, और कांग्रेस के आला नेताओं का जमावड़ा भी है।

श्री कौशिक ने कहा की अब तक कांग्रेस के लिये छत्तीसगढ़ पालिटिकल पर्यटन का सबसे प्रमुख केन्द्र बन गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्यसभा चुनाव के लिये पर्यवेक्षक बनाये जाने पर कहा कि वे जहां भी जाते हैं, परिणाम सबके समाने होता है। इस समय सूमचे कांग्रेस की चिंता इस बात को लेकर है कि उनके पूज्य परिवार को कैसे संरक्षित किया जाए।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।