युवक कांग्रेस चुनाव में चेतन भानूशाली की शानदार जीत

राजनांदगांव : युवक कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन संपन्न हुआ जिसमें युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के खेमे से चेतन भानूशाली युवक कांग्रेस महासचिव के पद पर शानदार जीत दर्ज करते हुए 16900 वोट प्राप्त किया। श्री चेतन भानूशाली दो बार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने जब कांग्रेस विपक्ष में था तब भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार अपना संघर्ष जारी रखा और सरकार की विफलताओं के बारे में जनता को अवगत कराते रहें भाजपा के रमन सरकार की लगातार आलोचना करते रहे और उनकी नाकामियों को जनता के सामने बेनकाब करते रहे हैं।

आज युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के मार्गदर्शन में शानदार जीत दर्ज करते हुए चेतन भानूशाली उनके सबसे करीबी माने जाते हैं। चेतन भानुशाली के युवक कांग्रेस महासचिव के शानदार जीत पर कांग्रेस के शीर्ष नेता सहित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी है।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।