बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

* महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला धमतरी द्वारा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित…

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजितधमतरी: महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला धमतरी द्वारा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत आमदी स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक श्री ओंकार साहू जी जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास के सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू,महिला एवं बाल विकास के जिलाधिकारी श्रीमती जगरानी एक्का , नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, स्वरोजगार तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर का चयन करने, जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने तथा अनुशासन, आत्मविश्वास और सतत परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजितइस अवसर पर जिला पंचायत सभापति (महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता) श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षित बेटी ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। आज की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यदि वे अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखकर पूरी लगन और मेहनत से आगे बढ़ें, तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।

“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान का उद्देश्य केवल बालिकाओं को विद्यालय तक पहुंचाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और निर्णय लेने में सक्षम बनाना भी है। प्रत्येक छात्रा को अपने भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का प्रयास करना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जो जीवन की हर चुनौती का सामना करने की शक्ति प्रदान करती है।

सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, कौशल विकास पर ध्यान देने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का संदेश दिया। जिला महिला एवं बाल विकास के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।