गांधी जी, शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भाजपाइयों ने साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

गरियाबंद : तर्रा (कोपरा) आज गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के अवसर एवं सेवा ही समर्पण है पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम तर्रा में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा सुबह 7 बजे से माता देवालय मन्दिर तथा कर्मा माता मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया पश्चात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा द्वारा समस्त कार्यकर्ता एवं उपस्थित किसान भाइयों को अपने गांव को स्वच्छ बनाने एवं गन्दगी फैलाने वालों को रोकने हेतु शपथ दिलाई गई।

सुबह के स्वछता अभियान के बाद दिन में 11 बजे गांव के बाजार चौक में गांधी जी एवं शास्त्री जी की मूर्ति में पुष्पांजलि कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया गया।

उक्त अवसर पर देश की आजादी में महात्मा गांधी के योगदान एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, एवं 1962 के पाक युद्ध के समय दृणता को याद किया गया। साथ ही साथ दोनों महापुरुषों के जीवन को आदर्श के रूप में अपनाने का संकल्प लिया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम में किसान नेता संदीप शर्मा, भाजपा बूथ अध्यक्ष होरी लाल, संतोष साहू, ग्वाल तारक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री अश्वनी साहू, भाजयुमो नेता चेमन साहू, वरिष्ठ नेता भागीराम, पुरषोत्तम साहू, होरी निर्मलकर, नवयुग सेवा समिति के ओंकार साहू, दिनेश शर्मा लालजी, परस साहू, केशव साहू,बबला भांडेकर , नोखे साहू, दुर्गा वाहिनी की सुश्री गीता,रेवती साहू, सुश्री काजल, कमलेश्वरी साहू, डिहु साहू, तुलाराम पटेल ,गौकरण, मखनु साहू, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल थे

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।