भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिह ने क्षेत्र की देवतुल्य जनता का ह्दय से किया आभार व्यक्त

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान संम्पन्न होने पर भारतीय जनता पार्टी के सोनहत भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रेणुका सिह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट जारी कर देवतुल्य जनता,मतदाताओं,मीडिया कर्मियों, बीजेपी पार्टी संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं साथियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

रेणुका सिह ने मतदाताओं, आम जनता, मीडिया कर्मियों, समर्थको एवं पार्टी संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के शंखनाद से लेकर मतदान पूर्ण होने तक मनेंद्रगढ़ विधानसभा के

लोगों ने जो आशीर्वाद दिया है साथ ही आप सभी ने बेहद ही दृढ़ता के साथ प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से मुझे अपना अमूल्य मत प्रदान किया है इसके लिए मैं तहेदिल से सभी का आभार व्यक्त करता हूँ एवं भविष्य में भी क्षेत्र की जनता का ऐसा ही सहयोग मिलते रहने की अपेक्षा करता हूं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।