वृद्ध आश्रम में मनाया जन्म दिवस : सामाजिक दायित्व के निर्वहन का अच्छा उदाहरण

गरियाबंद। नगर के निकट स्थित वृद्ध आश्रम में मंगलवार, पी.एल.पुखरिया ने अपना जन्म दिवस वृद्धजनों, मित्रों साथ ही हमर गरियाबंद ग्रुप के सदस्यों के साथ मनाया। पुखरिया, संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लेखाधिकारी है, जिन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझा और अपने मित्रों, स्वजनों के साथ साथ वृद्ध आश्रम के वरिष्ठ नागरिकों के बीच खुशियां बिखेरी। पी एल पुखरिया के अनुसार जन्म दिवस के अवसर पर वरिष्ठजनों का आशीर्वाद मिला, मेरे लिये ये आत्मीय आनंद का समय रहा है ।

इस अवसर पर हमर गरियाबंद ग्रुप के सदस्यों की सहयोगात्मक भूमिका सराहनीय रही। पुखरिया जी के जन्म दिवस के अवसर पर हमर गरियाबंद ग्रुप के क्रियेटिव घनश्याम निषाद, प्रधान पाठक दीपक मेश्राम, छःग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी पंकज पाटिल सहित अन्य मित्रगण साथ ही आश्रम में निवासरत वृद्धजन सम्मिलित हुये।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।