तेज रफ़्तार बस कि चपेट में आयी बाइक, घटना में बाइक चालक की मौत

दुर्ग : दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मंगलवार के दिन रात्रि में कोड़िया नंदकट्ठी गांव में हुए घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। यह मामला नंदिनी पुलिस थाना क्षेत्र का है। बस (CG 07 E 6111) दुर्ग से बेमेतरा की ओर जा रही थी। ड्राइवर बस को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था।

यह भी पढ़े :- शराबी मां की बेटे ने की हत्या, मोहल्ले में सरेआम दिया वारदात को अंजाम

तभी सामने से आ रही बाइक (CG CL 1492) को अपनी चपेट में ले लिया। नंदिनी थाना पुलिस को जानकारी मिलते ही टीम शीघ्र मौके पर वहां पहुंची। वहां ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और शांत कराया। बाइक सवार की पहचान तेज कुमार साहू (28) के रूप में की गयी है। तेज अपनी बाइक से ग्राम मेडेसरा से नंदकट्ठी जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मर्ग कायम कर विधिवत कार्रवाई कर रही है। इस हादसे में बस का एक हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़े :- बिल्डिंग में मिली 4 लाशें, जानिए पूरा मामला !

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।