बीजापुर – मुख्यमंत्री ने किया सी-मार्ट का लोकार्पण, बने पहले ग्राहक

बीजापुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के द्वितीय चरण में बीजापुर जिला मुख्यालय में 47 लाख 96 हजार रूपए के लागत से नवनिर्मित सी-मार्ट का लोकापर्ण किया।

सी-मार्ट (छत्तीसगढ़-मार्ट) के नाम से संचालित काम्पलेक्स में स्थानीय उत्पाद के अलावा दैनिक उपयोगी वस्तुओं का विक्रय बाजार से कम दामों में उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सी-मार्ट के उत्पादों का अवलोकन किया जिसमें महुआ टी, महुआ लड्डू, महुआ चिक्की बार, तिखूरशेक ईमली कैण्डी, ईमली चटनी, लेमन तुलसी टी।

सहित ब्लैक राईस, रागी माल्ट, रागी पाउडर, सहित विभिन्न प्रकार के स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं का अवलोकन करते हुए समूह की महिलाओं का उत्साह वर्धन किया एवं ऐसे उत्पादों की बढ़ावा देने कहा जिसका बाजार में मांग ज्यादा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए सी-मार्ट मील का पत्थर साबित होगा, उत्पादन से लेकर मार्केटिंग की क्षेत्र में महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।

जिले में संचालित महिला स्वसहायता समूहों के द्वारा विभिन्न स्थानीय उत्पाद तैयार किये जाते हैं, अभी वर्तमान में 28 प्रकार के स्थानीय उत्पाद सी-मार्ट में उपलब्ध है, पहले बाजार के अभाव में स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार का अभाव जिससे उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। अब स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रकार के दुलर्भ सामग्री आसानी से सी-मार्ट के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।