देवभोग : गरियाबंद जिला अंतर्गत देवभोग ब्लॉक के डोहल के पास संचालित भारत माता पब्लिक स्कूल की बस क्र. (CG04 DM 7862) कल ग्राम गिरशूल के मोड के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे। वहीं बच्चों को मामूली चोट आई है।
थाना प्रभारी गौतम चन्द गावड़े ने बताया कि, बस मैं करीब 30 से 32 के करीब बच्चे सवार थे एवं सभी बच्चे सुरक्षित है। बस के पलटने की जानकारी जब बच्चो के पलको को तो तत्काल घटनास्थल पर आकर भारत माता स्कूल के व्यवस्था पर काफी नाराजगी जताते हुए अपना गुस्सा निकाला।
वहीं पालकों का कहना है कि कई बार हमने बस की स्थिति को देखते हुए हमने भारत माता स्कूल में जाकर इसकी शिकायत भी कर चुके। लेकिन इसका कोई परिणाम देखने को नही मिला जिसकी वजह से आज इस प्रकार की घटना घटित हुई




